CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आईजी, डीआईजी सहित 5 जिलों के एसपी मिलकर भी नही संभाल पाए कवर्धा की स्थिति

आईजी, डीआईजी सहित 5 जिलों के एसपी मिलकर भी नही संभाल पाए कवर्धा की स्थिति
Share

कवर्धा। पुलिस प्रशासन की नाकामी के बाद फैले हिंसक दंगो तोड़फोड़ और आगजनी के बाद आज कबीरधाम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने लोक शांति बनाए रखने के लिए सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र कवर्धा में कर्फ्यू लगा दिया है। अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर नगर के कोई भी नागरिक अपने घर से बाहर नही निकलेंगे। कवर्धा शहरी क्षेत्र में पहले से धारा -144 लागू है। कलेक्टर ने आम नागरिकों से शांति,संयम बरतने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

विदित हो कि रविवार को धार्मिक झंडा लगाने से शुरू हुए बवाल और पुलिसिया कारवाही में लापरवाही व एक पक्षीय कार्यवाही के आरोपो के बाद फैली नाराजगी के बाद आज बड़ी संख्या में दो समुदाय के लोग सड़क पर लाठियां, रॉड और डंडे लेकर निकल आए और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। कई बस्तियों में हंगामा चलता रहा बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आज हिंदू संगठनों ने कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया ।

उपद्रव के बाद प्रशासन ने 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है। विश्च हिंदू परिषद के बुलाए गए बंद को देखते हुए नगर के सभी बाजार और दुकानें बंद थी। इसी दौरान दोपहर में बड़ी संख्या में लोग हाथों में रॉड, डंडा लेकर रैली की शक्ल में शहर में निकल आए ।

बाहर खड़ी बाइक, कार और यहां तक कि ठेलों को भी तोड़ दिया। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और वाहनों को पलट दिया। बाहर की स्थिति को देखते हुए कोई भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। आरोप है कि शुरू दिन से ही उपद्रव और तोड़फोड़ के दौरान पुलिस तमाशबीन बनकर खड़ी रही। पुलिस के सामने ही बेखौफ उपद्रव करते रहे। पहले।दिन 4 घण्टे तो आज करीब एक घंटे तक सब चलता रहा, इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। शहर के कई इलाकों में अभी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

विश्व हिंदू परिषद ने दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। इसे लेकर कवर्धा बंद का आह्वान किया गया है। उनका आरोप है कि हत्या के इरादे से झंडा फहराने को लेकर हमला किया गया। पुलिस ने इस पर पीड़ित पक्ष को ही पीटा और इलाज में देरी की। साथ ही दुर्गेश देवांगन की पिटाई मामले में मजिस्ट्रियल जांच की मांग की है। इस दौरान उन्होंने हाईवे भी जाम कर रखा है। इसे देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है।



Share

Leave a Reply