CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बेटे का शव लेकर पहुंचा एसपी ऑफिस, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बेटे का शव लेकर पहुंचा एसपी ऑफिस, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Share

रायगढ़: आज एक अजीब वाकये ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया। डेड बॉडी को लेकर अस्पताल से घर जाने की बजाय एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित परिवार के लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए वहां जमकर नारेबाजी भी की। पुसौर क्षेत्र के रनभांठा गांव के एक युवक की कल शाम निजी अस्पताल में मौत हुई है। इस प्रकरण को लेकर अब मामला तूल पकड़ चुका है।

पुसौर थाना क्षेत्र के रनभांठा गांव के रहने वाले व्याख्याता कौशल प्रसाद मिश्रा ने लिखित शिकायत पुलिस को दी है कि उनके गांव के राजकुमार छतर और उसके भाई के साथ अन्य लोगों ने उसके बेटे महेंद्र मिश्रा के साथ मारपीट की, जिससे कि उसकी मौत हो गई। लिखित शिकायत में मृतक के पिता ने यह भी लिखा है कि जन्मजय छतर ने फोन पर बताया था कि उसका बेटा महेंद्र उसके भाई राजकुमार छतर को मारने के लिए आया था और उन लोगों ने उसे समझा कर बैठा रखा है।

इधर जब स्कूल से कौशल मिश्रा वहां पहुंचे तो घायल बेटे महेंद्र की हालत बुरी थी और उसे इलाज के लिए पहले डॉक्टर रूपेंद्र के लिए लाया गया। वहां से निजी अस्पताल मेट्रो ले जाया गया था, जहां कल शाम उसकी मौत हो गई। ऐसे में पीड़ित पिता न्याय की गुहार करने बेटे महेंद्र का शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे।



Share

Leave a Reply