एसपी ने थानेदार को निंदा की सजा सहित तीन को किया निलंबित
जगदलपुर। कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के चलते कार्य में लापरवाही बरतने पर बस्तर जिले के एसपी ने एक थानेदार को निंदा की सजा के साथ ही एएसआई और दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।
बस्तर एसपी दीपक कुमार झा आज अचानक दरभा थाना पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। जिसमें उन्होंने पाया कि दरभा पुलिस अन्य क्षेत्रों से बस्तर आने-जाने वालों को रोक नहीं रही और पूछताछ भी नहीं कर रही है। लोगों को ऐसे ही जाने दे रही है, जिससे क्षेत्र में कोरोना वायरस का फैलने का खतरा है। इससे नाराज बस्तर जिले के एसपी ने तत्काल दरभा टीआई लालजी सिन्हा को उनके सेवा पुस्तिका में'निंदा की सजा दी है। इसके साथ ही दरभा थाना में पदस्थ एएसआई भुवनेश्वर चंद्रवंशी, आरक्षक सुन्हेर सिंह मतलाम और आरक्षक जमुना ठाकुर को काम में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।




