एसपी ने सब इंस्पेक्टर, 3 एएसआई समेत 42 पुलिसकर्मियों का किया तबादला
कोरबा, एसपी अभिषेक मीणा ने एक सब इंस्पेक्टरए 3 एएसआईए 5 हेड कांस्टेबल व 33 कांस्टेबल समेत 42 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। जिनमें से ज्यादातर पुलिस कर्मियों को ग्रामीण क्षेत्र के थानों से शहरी क्षेत्र में लाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ कर्मियों को थाना.चौकी में पदस्थ किया गया है।
इनमें सब इंस्पेक्टर एनपी लहरे को बांगो से पाली, एएसआई हरीचरण सारथी को दर्री से रामपुर, आजूराम खुशराम को लेमरू से बालको, विनोद खांडे को दर्री से करतला भेजा गया है। इसी तरह हेड कांस्टेबल विमलेश उरांव को लाइन से बालको, कृपाशंकर दुबे को पसान से कुसमुंडा, लक्ष्मी रात्रे को कुसमुंडा से सर्वमंगला चौकी, आनंद तिर्की को मोरगा से लाइन व नंदलाल टंडन को हरदीबाजार से दर्री पदस्थ किया गया है।




