CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

वक्ता मंच को मिला वर्ष 2021 का" कृति साहित्य वृन्द सम्मान"

वक्ता मंच को मिला वर्ष 2021 का" कृति साहित्य वृन्द सम्मान"
Share

सीपत(बिलासपुर)। आज 14 मार्च 2021 को बिलासपुर सीपत में जारी कृति कला एवं साहित्य सम्मान समारोह में वर्ष 2021 का कृति साहित्य वृन्द सम्मान प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक-साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था "वक्ता मंच"को उनके सोद्देश्यपूर्ण समाज सापेक्ष कार्यो हेतु प्रदान किया गया।हाईस्कूल जांजी, एन टी पी सी सीपत के सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में वक्ता मंच की ओर से संयोजक शुभम साहू एवं उपाध्यक्ष दुष्यंत साहू ने यह सम्मान ग्रहण किया।कार्यकम की विस्तृत जानकारी देते हुए वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया है कि प्रतिवर्ष होनेवाले इस समारोह में साहित्य व संस्कृति से जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओ का अभिनन्दन किया जाता है। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन टी पी सी सीपत के उप प्रबंधक अविनाश पाठक जी थे। कला परंपरा बिरादरी के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ डी पी देशमुख जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा अधिकारी रेलवे विक्रम सिंह जी, कार्यपालक जनसंचार एन टी पी सी सुश्री नेहा खत्री जी, ओ एच डी -बी एस पी डॉ एम एल चंद्राकरजी, कृति कला एवं साहित्य परिषद के संरक्षक द्वारिकेश पांडेय जी एवं संतोष साहूजी तथा ग्राम पंचायत जांजी के सरपंच शिवनाथ रोहिदास जी उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ता मंच के साथ ही काव्य कलश मंच खरसिया, अरुण कुमार निगम जी भिलाई, दिनेश रोहित चतुर्वेदीजी जांजगीर, रजनी रजक जी एवं लालजी श्रीवास का भी साहित्यिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय अवदान हेतु अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में काव्य गोष्ठी भी रखी गई थी, जिसमे देर शाम तक महफ़िल जमी रही। वक्ता मंच परिवार द्वारा इस सम्मान हेतु वरिष्ठ साहित्यकार शरद यादवजी सहित कृति कला एवं साहित्य परिषद के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने इस सम्मान को मंच के समस्त सदस्यों, पदाधिकारियों, शुभचिंतकों एवं हमदर्दों को समर्पित करते हुए कहा है कि इस सम्मान के बाद हमारी जिम्मेदारियाँ और बढ़ गई है। 



Share

Leave a Reply