रायपुर के बुढातालाब स्थित वीर संकट मोचन हनुमान मंदिर में होगा कल विशेष आयोजन
रायपुर। रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को होने वाले भूमिपूजन के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में खुशी का माहौल है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित समस्त राम व हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। शहर के ऐतिहासिक बुढातालाब के पास हनुमान मंदिर में भी बुधवार को हनुमान जी की विशेष पूजा एवं चोला चढाने के साथ हनुमान चालिसा का पाठ का कार्यक्रम रखा गया है।
उपरोक्त जानकारी मंदिर के महंत श्री राजेश शर्मा जी ने दी | ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल अयोध्या में भगवान राम मंदिर के लिए भूमिपूजन करेंगे।




