विशाखापट्टनम-रायपुर के मध्य फेरे लगाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस 24 मई से 01 जून तक रद्द रहेगी
रायपुर। उड़ीसा राज्य में कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर विशाखापट्टनम और रायपुर के मध्य फेरे लगाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन 24 मई से 01 जून तक रद्द किया गया है।
रेल मंडल के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर उड़ीसा राज्य में की जा रही लॉकडाउन के मद्देनजर विशाखापट्टनम एवं रायपुर के मध्य चलने वाली स्पेशल ट्रेन 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर 24 से 31 मई तक एवं टे्रन 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम 24 मई से 01 जून तक रद्द रहेगी।




