रफ़्तार ने ली जान, खड़ी गाडी से टकराई बाइक, युवक की मौत
रायपुर, तेज रफ़्तार युवाओं को रोमांच का एहसास करता है, लेकिन इसके नतीजा दर्दनाक भी हो सकता है। कई बार रफ़्तार मौत का कारण भी बन जाती है। ऐसा ही न्यू राजेन्द्र में रिंग रोड पर हादसा हुआ, जिसमे 21 वर्षीय युवक ने अपनी जान गंवा दी।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मृतक आकाश नायडू पिता गणेश उम्र 21 साल निवासी काशीराम नगर तेलीबांधा, अपनी मोटर सायकल को लापरवाही पूर्वक तेजी से चला रहा था। तेज रफ़्तार होने से गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ा और सड़क के किनारे खडी टाटा एस वाहन के पीछे जाकर एक्सीडेंट हो गया। घायल युवक को तुरंत डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग क्रं. 12/20 की जांच पर अपराध कायम किया गया ।




