CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बस चालक फरार

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बस चालक फरार
Share

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने गांव से जामटोली जा रहा था। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस जब्त कर ली है। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। बस झारखंड नंबर की है। हादसा कुनकुरी थाना क्षेत्र में हुआ है।

 


जानकारी के मुताबिक, बेमताटोली निवासी अरविंद लकड़ा (28) पुत्र फ्रांसिस लकड़ा मंगलवार सुबह अपने गांव से बाइक पर जामटोली जा रहा था। इसी दौरान टंगरापानी गांव के पास तेज रफ्तार बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अरविंद उछलकर सड़क पर जा गिरा और सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।


पत्थलगांव की ओर जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि यात्री बस पूजा रथ रांची से पत्थलगांव की ओर जा रही थी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि बस में यात्री थे या नहीं। फिलहाल पुलिस अपनी ओर से कार्यवाही कर रही है। हादसे में मारे गए युवक अरविंद के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। बस को थाने में खड़ी कराने का इंतजाम किया जा रहा है।



Share

Leave a Reply