तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक को मारी ठोकर, 2 युवकों की हुई दर्दनाक मौत
जगदलपुर | जिले के ग्राम आसना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 17 जेसी 0305 के चालक ने सामने से बाईक सवार दो युवकों को ठोकर मार दिया, जिससे कि नरेंद्र नेताम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चेतन को गंभीर चोट आई है, जिसे मेकाज रेफर किया गया, जहा खराब हालत को देखते हुए विशाखापत्तनम ले जाया जा रहा था, इसी दौरान चेतन ने भी रास्ते मे दम तोड़ दिया। दोनो मृतकों का शव का पीएम के लिए मेकाज लाया गया, जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।
एएसआई दिनेश उसेंडी ने बताया कि दंतेवाड़ा के बीजाम निवासी नरेंद्र नेताम 35 वर्ष अपने दोस्त चेतन नाग 36 वर्ष के साथ अपनी मोटर साइकिल में सवार होकर दंतेवाड़ा से कांकेर जा रहे थे, आसना के पास पहुँची की रायपुर की ओर से आ रही एक ट्रक क्रमांक सीजी 17 जेसी 0305 के चालक ने सामने से बाईक सवार दो युवकों को ठोकर मार दिया। जिसमें दोनो बाईसवार युवकों की मौत हो गई है।




