CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मामूली विवाद में चटवाया था थूक, नाराज युवकों ने गला रेतकर कर दी निर्मम हत्या, सभी आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद में चटवाया था थूक, नाराज युवकों ने गला रेतकर कर दी निर्मम हत्या, सभी आरोपी गिरफ्तार
Share

 रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी में एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी इलाके में युवक मीनार साहू की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 
गुढ़ियारी थाना क्षेत्रांतर्गत नया तालाब पास एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। हत्या की जानकरी लगते ही गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल पर जाकर देखा गया तो व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है जिसके शरीर पर धारदार वस्तु से मारकर वार किया गया है। मृतक के संबंध में पूछताछ करने पर मृतक की पहचान मोहन साहू उम्र 32 साल निवासी नया तालाब गुढ़ियारी के रूप में की गई । साथ ही टीम के सदस्यों को पूछताछ में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक मोहन साहू का 2 माह पूर्व नया तालाब निवासी अनिल महतो से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी अनिल महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने पर अनिल महतो द्वारा बताया गया कि लगभग 2 माह पूर्व मृतक मोहन साहू जुआ खेलने के दौरान विवाद करते हुए अपना थूक उसे चटवाया था, इसी बात से नाराज होकर वह अपने साथी पुखराज पटेल उर्फ राजू एवं अरविन्द देवार के साथ मिलकर मोहन साहू की हत्या करने की योजना बनाई। फिर आरोपियों ने मिलकर घटना स्थल नया तालाब पास मौका पाकर अपने पास रखें चापड़नुमा हथियार से मोहन साहू पर ताबड़तोड वार कर उसकी हत्या कर दिये एवं फरार हो गये।



Share

Leave a Reply