खेल अकादमी: 230 बच्चों ने चयन परीक्षण में सम्मिलित होकर दिखाया अपना कौशल
कोरबा । खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बिलासपुर एवं रायपुर में खेल अकादमी में चयन के लिए जिला स्तरीय चयन परीक्षण सी.एस.ई.बी.खेल मैदान परिसर में सुबह नौ बजे से आयोजित किया गया। जिला स्तरीय चयन समिति के प्रशासनिक अधिकारी के समक्ष प्रतिभागियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। चयन परीक्षण में जिले के पांचों विकासखण्डों से 09 से 17 वर्ष आयुवर्ग के खिलाड़ी बालक-बालिका कुल 230 बच्चों ने चयन परीक्षण में सम्मिलित होकर मोटर एब्लिटी टेस्ट जिसमें उंचाई, वजन, वर्टिकल जंप, शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंट स्र्टाट, बाॅल थ्रो एवं 800 मीटर रन का परीक्षण किया गया। इसके पश्चात स्कील टेस्ट अंर्तगत खिलाडियों के रूचि अनुसार खिलाड़ियो ने 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, लांग जंप, गोला फेंक में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि आगामी तिथि में 19 फरवरी को हाॅकी एवं 20 फरवरी को तीरंदाजी का चयन परीक्षण आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय चयन परीक्षण संयुक्त कलेक्टर कोरबा विजेन्द्र कुमार पाटले, सहायक संचालक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण प्रमोद बैस, सचिव कोरबा जिला ओलंपिक संघ सुरेश क्रिस्ट्रोफर, जिला एथलेटिक्स संघ से सज्जि टी जाॅन, एवं प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी आर.के. पाण्डेय, प्रभारी खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, की उपस्थिति में संपन्न हुआ।




