श्री श्री राधा रास बिहारी मंदिर इस्कॉन टाटीबंध रायपुर में हो रहा है प्रतिदिन हवन,आखिर क्यों किया जा रहा है ये हवन पढ़े ये खबर
रायपुर,श्री श्री राधा रास बिहारी मंदिर इस्कॉन टाटीबंध रायपुर में 25 मार्च से प्रति दिन हवन किया जा रहा है मंदिर अध्य्क्ष श्री एच एच सिद्धार्थ स्वामी जी ने बताया सर्वे भवंतु सुखिनः अर्थात सभी लोग सुखी रहे ,सभी निरोगी, सबका का कल्याण हो,कोई दुख का भागी ना बने,इस निमित्त भीषण वैश्विक महामारी करोना से मुक्ति प्रदान ,जगत कल्याण के लिऐ यह हवन कराया जा रहा है

सरकार के द्वारा लॉक डाउन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुऐ यह हवन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक किया जा रहा है,समिति के श्री राजेंद्र पारख जी ने बताया की ये हवन 3 मई तक लगातार चलता रहेगा




