CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

श्रीचंद कर रहे ओछी राजनीति, चैम्बर का हो रहा दुरुपयोग -विक्रम सिंहदेव

श्रीचंद कर रहे ओछी राजनीति, चैम्बर का हो रहा दुरुपयोग -विक्रम सिंहदेव
Share

रायपुर । कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा 26 फरवरी को GST में आ रही विसंगतियों को दूर करने व प्रधानमंत्री को तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर भारत बंद का आयोजन किया जा रहा है जिसमे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सैकड़ो व्यापारिक संगठनों ने इस बंद को समर्थन देते हुए हुंकार भरी है।

वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का दुरुपयोग करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी व्यापारियो के हित की बजाय ओछी राजनीति में उतर आये है। व्यापारियों को जबरदस्ती भड़का कर प्रधानमंत्री के खिलाफ ना जाने की बात पर राजनीति करते हुए सुंदरानी सोशल मीडिया में व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद ना करने का आह्वान कर रहे है। कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने कहा कि जिस वक्त पूरे देश मे किसान आंदोलन चल रहा था और किसान भाइयों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था, उस दौरान श्रीचंद सुंदरानी ने प्रधानमंत्री का विरोध करने वाले किसान भाइयों को चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से समर्थन दिया, अब जब बात व्यापारी हित की है तो केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए इतने बड़े भारत बंद के आयोजन को चैम्बर समर्थन देने से अपने कदम पीछे क्यों हटा रहा है???? अगर सुंदरानी आज व्यापारियो की समस्या को लेकर केंद्र सरकार तक बात पहुँचाते और GST की इस कठिन समस्या को दूर करने का प्रयास करते तो शायद कैट को सामने आकर भारत बंद का आह्वान ना करना पड़ता। सुंदरानी केवल इसे राजनीतिक चर्चा बनाकर अपनी रोटी सेकने का कार्य कर रहे है जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है और इसका खामियाजा अब सुंदरानी को चैम्बर चुनाव में भुगतना ही पड़ेगा।

विक्रम ने कहा कि सुंदरानी लगातार चैम्बर का दुरुपयोग करते आये है, व कैट द्वारा आयोजित इस बंद को मिल रहे भारी समर्थन से बौखला गए है जिसके चलते अब सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए राजधानी में बंद को प्रभावित करने की नाकाम और असफल कोशिश सुंदरानी करने में जुटे है। विक्रम ने कहा कि प्रदेश के कांकेर, बस्तर, कोरबा, महासमुंद, बिलासपुर, कवर्धा संभाग से व्यापारी भाइयों ने शत-प्रतिशत व्यापार बंद करते हुए समर्थन देने की बात कही है, वही राजधानी रायपुर की बात करे तो तकरीबन 100 से अधिक व्यापारी संगठनों ने कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर को पत्र लिखकर अपना समर्थन दिया है जिसके आंकड़े आज 25 फरवरी को और भी बढ़ सकते है। इन आंकड़ों को देखते हुए अब भाजपा नेता सुंदरानी घबराए गए है और इस प्रकार के कृत्य कर व्यापारियों का अहित करने में जुटे हुए है। कैट ने श्रीचंद से मांग की है कि इसे राजनीतिक मुद्दा ना बनाए और व्यापारी हित में हो रहे कार्यो के बीच में ना आए, यह कोई राजनीतिक आखाड़ा नहीं है जिसमें राजनीतिक दल का हस्तक्षेप हो, यह चैम्बर है और हमेशा तत्परता से व्यापारी हित के कार्यरत रहा है, इस चैम्बर ऑफ कॉमर्स को सुंदरानी उल्लू सीधा कराने के चक्कर में बदनाम कर इतिहास के पन्नो को धूमिल करने की नाकाम कोशिश ना करे! 



Share

Leave a Reply