CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

श्रीचंद सुंदरानी ने बूथ अध्यक्ष का मकान तोड़े जाने पर रेलवे डीआरएम से मांगा जवाब

श्रीचंद सुंदरानी ने बूथ अध्यक्ष का मकान तोड़े जाने पर रेलवे डीआरएम से मांगा जवाब
Share

रायपुर, वीरांगना अवंती बाई वार्ड क्रमांक 06 के प्रेम नगर क्षेत्र के निवासी रामचंद्र बघेल (भाजपा बूथ अध्यक्ष) के मकान को रेलवे अधिकारियों के द्वारा बिना किसी नोटिस एवं बिना किसी सूचना के उनके घर को तोड़ दिया गया था और घटना स्थल पर अधिकारियों के द्वारा कोई भी तर्कसंगत जवाब नही मिला था , जिसका वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशी खगपति सोनी ने विरोध किया था ।
आज भाजपा रायपुर शहर के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी जी के नेतृत्व में भाजपा नेतागणों की इस संदर्भ में रायपुर के ADRM महोदया से मुलाकात हुई एवं श्री श्रीचंद सुंदरानी जी के द्वारा ADRM से पूछा गया की क्या यह कार्यवाही रेल्वे अधिकारियों के द्वारा की गई है, इसका आदेश आपके द्वारा ज्ञापित था या नहीं, यदि तोड़ा तो किसके दबाव में और किसके कहने पर तोड़ा, मोहल्ले में 70 से 80 मकान है लेकिन सिर्फ हमारे बूथ अध्यक्ष का ही मकान क्यों तोड़ा गया , यह जानना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि कोरोना महामारी के इस विकट परिस्थिति में किसी का घर तोड़ देना एक तरह का अन्याय है ।
ADRM ने आश्वासन दिया की दो दिनों के भीतर इस कार्यवाही से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाएगी एवं निष्पक्ष जांच की जाएगी ।
पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने कहा यदि यह कार्यवाही रेल्वे प्रबंधन की अनुमति के बिना की गई है तो दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए , अन्यथा हम सभी कार्यकर्ता अनशन कर रेल्वे DRM का घेराव करेंगे ।

उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी के साथ गोरेलाल नायक मंडल अध्यक्ष, अनिता महानंद,श्रीमति मुरली नायडू , खगपति सोनी (भाजपा पार्षद प्रत्याशी), राजेश गुप्ता, दूजे खंडेलवाल, गोपाल ठाकरे, रामचंद्र बघेल, एस हरीबाबू , कृष्णा राणा, अमरनाथ सिंह एवं अन्य प्रमुख भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।
उपरोक्त जानकारी भाजपा रायपुर जिला मिडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने विज्ञप्ति जारी कर दी|
 



Share

Leave a Reply