BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी के टाटीबंध चौक पर प्रवासी श्रमिकों को श्रीश्याम प्रचार सेवा समिति की ओर से दी जा रही जलसेवा

राजधानी के टाटीबंध चौक पर प्रवासी श्रमिकों को श्रीश्याम प्रचार सेवा समिति की ओर से दी जा रही जलसेवा
Share

रायपुर। विभिन्न प्रदेशों से हजारों की संख्या में प्रवासी श्रमिक अलग-अलग साधनों से अपने घर जाने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से होकर रोजाना गुजर रहे हैं। तपती धूप में इन परिवारों को टाटीबंध चौक पर चल रहे  सेवाभावी कार्यों के बीच श्री श्याम प्रचार सेवा समिति के सदस्य पिछले तीन दिनों से रोजाना शीतल पेय उपलब्ध कराते रहे। समिति की ओर से जानकारी देते हुए पूर्व अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने बताया की ट्रकों, बसों अन्य साधनों से आ रहे ऐसे लोगों को चौक पर ही पीने के लिए ठंडा पानी व ले जाने के पैक पानी बोतल उपलब्ध करा रहे हैं।

तीन दिनों में समिति के सदस्यों ने करीब 25 हजार लोगों को सेवाएं दी हैं। शीतल जल के अलावा शर्बत, सलाद, ओआरएस घोल का पैकेट भी वितरित किया गया। नेकी के इस काम में समिति के सदस्य विकास जिंदल, हिमांशु अग्रवाल, सर्वेश शर्मा, सचिन शर्मा, विकास शिर्के, आतिश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, दीपक बाजोरिया, नन्हे साहू, दिनेश, दीपक भाऊ, प्रवीण नारवडे ने भी सहयोग देते हुए हाथ बंटाया।



Share

Leave a Reply