स्टॉफ नर्स की भर्ती अंतिम मेरिट व चयन सूची जारी
जगदलपुर । संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें रायपुर की ओर से बस्तर संभाग के लिए जारी 151 स्टॉफ नर्स के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए प्रमाण पत्रों का सत्यापन उपरान्त कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक की ओर से पात्र-अपात्र की सूची जारी कर दावा आपत्ति मंगाई गई थी, उक्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम मेरिट सूची व चयन सूची का प्रकाशन किया गया है, जिसे विभागीय वेबसाईट व बस्तर जिले वेबसाईट पर देखा जा सकता है।




