CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आज पेश होगा राज्य का बजट, बजट पेश करने से पहले भूपेश बघेल ने कही ये बड़ी बात

आज पेश होगा राज्य का बजट, बजट पेश करने से पहले भूपेश बघेल ने कही ये बड़ी बात
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज, बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगे। वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चौथी बार बजट पेश करेंगे। राज्य सरकार के बजट से हर वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। खासकर कर्मचारी और युवा वर्ग को।

वहीं राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए कुछ नई योजनाएं इस बजट में ला सकती है। मुख्यमंत्री के बजट पेश करने से पहले प्रश्नकाल में पंचायत, उच्च शिक्षा, खेल और उद्योग विभाग से संबंधित सवाल विधायक पूछेंगे। इसके साथ मजदूरों की दो बेटियों के खाते में 20-20 हजार रुपए जमा करने की एक योजना भी बजट में प्रस्तावित है।
बजट पेश करने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- छत्तीसगढ़ में प्रत्येक वर्ग को “न्याय” सुनिश्चित करने की यात्रा को जारी रखने के लिए आज बजट प्रस्तुत करूँगा। यह नवा छत्तीसगढ़ का जनहितकारी बजट होगा। 



Share

Leave a Reply