BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रदेश के महाविद्यालयों की स्थगित परीक्षाएं हो सकती है ऑनलाइन , उच्च शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी

प्रदेश के महाविद्यालयों की स्थगित परीक्षाएं हो सकती है ऑनलाइन , उच्च शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी
Share

रायपुर। कोरोना संक्रमण के कारण कॉलेजों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। इसको लेकर विभाग की ओर विचार किया जा रहा है। इसके लिए उच्च शिक्षा आयुक्त शारदा वर्मा ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखा है। उच्च शिक्षा आयुक्त ने अपने पत्र में लिखा है, कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने से कालेजों की परीक्षाएं विलंब हो चुकी हैं। इसे देखते हुए उक्त परीक्षाएं ऑनलाइन पद्धति से कराए जाने की संभावना का आंकलन किया जाना है। इसके लिए जिलेवार परीक्षार्थियों की संख्या, ऑनलाइन परीक्षाएं कराए जाने की स्थिति में जिलेवार उपलब्ध संसाधनों की व्यवस्था याने कंप्यूटर लैब की संख्या और क्षमता, इंटरनेट कंनेक्टिविटी तथा अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी गई है। आयुक्त ने कुलपतियों से यह भी पूछा है कि क्या आॅनलाईन परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा साफ्टवेयर की आवश्यकता होगी यदि हां तो आउट सोर्सिंग एजेंसी का चयन और साफ्टवेयर बनाने के लिए कम-से-कम कितने समय की आवश्यकता होगी। उच्च शिक्षा आयुक्त ने कुलपतियों से कहा है मांगी गई जानकारियों को कल 17 अप्रैत को सुबह 11 बजे तक मुहैया कराएं। हालांकि, सूबे के पांच विश्वविद्यालयों के करीब साढ़े पांच लाख छात्रों के लिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए आॅनलाइन परीक्षा कैसे होगी, इसका पत्र में कोई जिक्र नहीं है। क्योंकि, सभी जिलों में कंप्यूटरों की उतनी संख्या नहीं हैं। और, जब छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए कॉलेज या सरकारी संस्थानों में आना पड़ेगा तो फिर सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो नहीं हो पाएगा।

 



Share

Leave a Reply