प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सरसो तेल की सीसी की माला पहनकर किया महंगाई का विरोध
रायपुर | पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल के महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश भर में कांग्रेसजनों ने कोविड-19 मापदंडों का पालन करते हुए अपने घरों में बैठकर मोदी सरकार के खिलाफ धरना दिया और महंगाई कम करने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सरसों तेल की सीसी की माला पहनकर अपने निवास बस्तर बाड़ा के सामने धरना दिए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मोदी सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आए भाजपा की सरकार ने देश की जनता का जीना दूभर कर दिया है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस कांग्रेस शासनकाल के अपेक्षा दोगुनी कीमत पर मिल रहा है ₹70 किलो का सरसों का तेल ₹200 किलो, सोयाबीन का तेल ₹175 किलो, खाद्य सामग्री के कीमत आसमान छू रही है और केंद्र में बैठी सरकार गूंगी बहरी हो कर बैठी हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 120 डॉलर था उस दौरान देश में पेट्रोल ₹70 लीटर और डीजल 60रु पर लीटर में मिलता था एवं रसोई गैस ₹400 में जनता को मिलता था। मोदी सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत प्रति बैरल 68 डॉलर से भी कम है। इसके बावजूद देश की जनता को पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस खरीदी दर से दोगुनी कीमत में मिल रहा है इसके पीछे मोदी सरकार की गलत नीतियां एवं मोदी के चंद पूंजीपतियों मित्रो की मुनाफाखोरी है देश की जनता महंगाई से त्राहिमाम्-त्राहिमाम् कर रही है और मोदी भाजपा की सरकार गरीब जनता के ऊपर महंगाई का प्रहार पर प्रहार कर रही है।




