CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राज्य सरकार कोरोना को रोक पाने में नाकाम : डॉ. रमन

 राज्य सरकार कोरोना को रोक पाने में नाकाम : डॉ. रमन
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर सियासत गरमाने लगी है। प्रदेश भर में भाजपा नेताओं ने आज अपने निवास के बाहर धरना दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कोरोना को रोक पाने में नाकाम साबित हुई है। अस्पतालों की स्थिति अच्छी नहीं है, सारा सिस्टम फेल हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को टेस्ट रिपोर्ट देरी से मिल रही है। जांच भी सही तरीके से नहीं हो रही है. प्रदेश में स्थिति चिंताजनक हो गई है। 

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह अपने घर के बाहर धरने पर दिया। उनके साथ सांसद राम विचार नेताम, पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी धरने पर बैठे। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल अपने निवास, नेता-प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक बिलासपुर में और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय बगीचा में धरना देकर प्रदर्शन किया। 

डॉ रमन सिंह ने सरकार को सलाह देते हुए कहा कि टेस्ट के सिस्टम को बेहतर करना चाहिए। प्रदेश में वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई जाए। ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाई जाए। आईसीयू की व्यवस्था बेहतर की जाए। 

वहीं नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि हम सरकार को जगाने धरने पर बैठे हैं। उन्होंने पूछा कि शराब में जो सेस लगाया है उसका पैसा कहा गया। सरकार इसे खर्च क्यों नहीं कर रही है। सिर्फ लॉकडाउन लगाने से कोरोना संक्रमण का चेन नहीं तोड़ा जा सकता है।


Share

Leave a Reply