भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम में बांटा वस्त्र एवं मिष्ठान
रायपुर, वृद्धाश्रम रायपुर मे भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, श्री सुरेश शुक्ला , जिला मुख्य आयुक्त श्री अजय तिवारी, भारत स्काउट एव गाइड के सदस्य श्री मृत्युजंय शुक्ला . श्री देवा यादव , रिषभ शुक्ला . श्री संजय शर्मा ने आश्रम में निवासरत महिलाओ एवं बच्चों को वस्त्र एवं मिष्ठान वितरण किया । यह जानकारी श्री रिषभ शुक्ला , सदस्य भारत स्काउट एवं गाइड ने दी।





