धर्मांतरण के खिलाफ प्रदर्शन कर जेल जाने वाले भाजपा कार्याकर्ताओं से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, पूर्व मंत्री राजेश मूणत एवं रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी आज रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के उन कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जिन्हें धर्मांतरण के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल लिया और हौसला बढ़ाते हुए उत्साहवर्धन किया।




