BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डंकनी नदी के तट में मिली लक्ष्मी-विष्णु की प्रतिमा, जाने पूरी खबर

डंकनी नदी के तट में मिली लक्ष्मी-विष्णु की प्रतिमा, जाने पूरी खबर
Share

दंतेवाड़ा | जिले के डंकनी नदी के तट पर नारायण मंदिर के पुजारी को शिवरात्रि के दिन भगवान विष्णु-लक्ष्मी प्रतिमा की शानदार पाषाण प्रतिमा मिली है, जिसे नारायण मंदिर में रखा गया है। पंडि़तो और दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी से विचार के बाद उसे नारायण मंदिर में स्थापित किये जाने पर विचार किया जा रहा है।

नारायण मंदिर के पुजारी बलराम चालकी के मुताबिक उसे काफी दिनों से स्वप्न में भगवान की आकृति नदी में नजर आती थी, लेकिन वह समझ नहीं पाया था। शुक्रवार सुबह जब स्नान करने गया, ड़कनी नदी के पुराने पुल के करीब रेत और पत्तों के बीच कुछ नजर आया। रेत हटाने पर वंहा करीब आधे फीट से अधिक की वर्गाकार पत्थर में उकेरे गई लक्ष्मी और विष्णु की प्रतिमा मिली जिसे अन्य पुजारियों के साथ मंदिर में लाकर रखा गया है। ज्ञात हो कि यहां आस-पास बड़ी संख्या में पुरानी मूॢतयां पायी जाती है,उन्ही मे से कोई मूॢत मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
 


Share

Leave a Reply