CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों के 210 आंगनबाड़ियों में लगाये जाएंगे स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर स्टोरेज टैंक

छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों के 210 आंगनबाड़ियों में लगाये जाएंगे स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर स्टोरेज टैंक
Share

 रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित अपने निवास कार्यालय से आंगनबाडियों में पेयजल व्यवस्था के लिए स्टेनलेस स्टील के वॉटर स्टोरेज टैंक लिये गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से सीएसआर मद से 1500 लीटर क्षमता के ये मेडिकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील वॉटर स्टोरेज टैंक प्रदेश के तीन जिले रायपुर, दुर्ग और बालोद के 210 आँगनबाड़ियों में लगाए जाएंगे। इससे आंगनबाड़ियों में बच्चों तथा आम लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सकेगा। इससे जल जनित बीमारियों से भी बचा जा सकेगा।

मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि दूषित जल से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। इसे देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आईसीआईसीआई बैक के माध्यम से आंगनबाड़ियों में नन्हें बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। सीएसआर मद से प्रदेश के 210 आंगनबाड़ियों में स्टेनलेस स्टील के वॉटर स्टोरेज टैंक लगाए जाएंगे। इससे बच्चों के लिए स्वच्छ जल मिल सकेगा। मंत्री भेंड़िया ने वॉटर स्टोरेज टैंक प्रदान करने के लिए आईसीआईसीआई बैक और आईसीआईसीआई फाउंडेशन का आभार जताया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा, आईसीआईसीआई बैंक और फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थी।

उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ियों में लगाए जा रहे वॉटर टैंक मेडीकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील के डबल लेयर्ड इंसुलेटेड टैंक हैं। इनमें पानी का तापमान वातावरण से प्रभावित नहीं होता और एक सा रहता है। मेडिकल ग्रेड स्टील से बना होने के कारण इसमें स्टोर पानी पूरी तरह से बैक्टीरिया से मुक्त रहता है। इसमें काई नहीं लगती है। टैंक के नीचे वाल्व लगा होने से इसकी आसानी से सफ़ाई हो जाती है। स्टील टैंक में विषैले रसायन निकलने जैसी समस्या आने की कोई सम्भावना नहीं होती।



Share

Leave a Reply