CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अजीबोगरीब मामला: अज्ञात व्यक्ति ने की कब्र खोदकर मुर्दे के अंगों की चोरी, मामला दर्ज

 अजीबोगरीब मामला: अज्ञात व्यक्ति ने की कब्र खोदकर मुर्दे के अंगों की चोरी, मामला दर्ज
Share

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने यहां एक कब्र खोदकर शव के कुछ अंग किसी ने निकाल लिए। इस बात की जानकारी तब सामने आई जब करैया पारा में रहने वाला एक शख्स ने अपने भाई की कब्र पर फातेहा पढऩे गए थे। उनके भाई की लाश यहां तीन महीने पहले दफनाई गई थी। फातेहा पढऩे गए भाई ने देखा कि कब्र से छेड़छाड़ की गई हैं। उन्होंने पास जाकर देखा कि कब्र को किसी औजार से खोदा गया है। लकड़ी के पटरे व्यवस्थित रखने के बाद शव के कुछ अंग निकाल लिए गए हैं। शव के सिर के बाल भी नहीं हैं। इसकी जानकारी मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों को दिए जाने के साथ ही रतनपुर थाने को भी दी गई हैं। मौके पर जाकर रतनपुर पुलिस ने मुआयना किया। इस मामले को देखकर पुलिस भी सकते में है। रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह के मुताबिक शव के शरीर के कुछ अंग गायब किए गए हैं। कफन भी कब्र के बाहर मिला है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी हैं।


Share

Leave a Reply