CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना मरीजों से अधिक वसूली करने वाले प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएमएचओ

 कोरोना मरीजों से अधिक वसूली करने वाले प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएमएचओ
Share

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी में मरीजों के इलाज के लिए राज्य शासन द्वारा चिकित्स व्यय के संबंध में स्पष्ट आदेश मूल्य सूची के साथ प्रेषित किये गये हैं। राज्य में जिन अस्पतालो कोविड-19 मरीजों की चिकित्सा के लिए मान्यता दी गई है। वहां कोरोना मरीजों से विशेषकर निजी चिकित्सा संस्थानों में निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूली करने संबंधी शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान दी। डॉ. बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम बार कोविड मरीज से अधिक वसूली की शिकायत प्रमाणित होने पर नर्सिंगहोम एक्ट के तहत उक्त चिकित्सा संस्थान के खिलाफ 5 हजार रूपये जुर्माने की कार्यवाही की जाएगाी। दूसरी बार शिकायत मिलने पर संबंधित चिकित्सा संस्थान का नर्सिंग होम एक्ट में दिए गए प्रावधान के अनुसार लाइसेंस रद्द होगा एवं दोषी चिकित्सक का पंजीयन नंबर प्रैक्टिसिंग लाईसेंस रद्द किया जाएगा। राज्य शासन का स्वास्थ्य विभाग निजी चिकित्सा संस्थानों द्वारा कोविड मरीजों से जमकर वसूली करने पर कार्यवाही में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतेगा। 


Share

Leave a Reply