CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

यातायात पुलिस का सख्त रवैया, ई-चालान जमा नहीं करने वालों का प्रकरण लोक अदालत में पेश...

यातायात पुलिस का सख्त रवैया, ई-चालान जमा नहीं करने वालों का प्रकरण लोक अदालत में पेश...
Share

रायपुर । यातायात रायपुर ने आज रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा निरंतर अनेक प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुगम सुरक्षित संचालित हो और आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा ना हो साथ ही साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी यातायात पुलिस लगातार मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की जा रही है।
इसके अतिरिक्त रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सिक्योर सिटी के तहत लगाए गए आईटीएमएस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले चालकों की पहचान कर उनके घर के पते पर ई-चालान नोटिस भेजनी की कार्यवाही की आ रही है इसके अतिरिक्त उनके मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट मैसेज, व्हाट्सएप मैसेज एवं वॉइस कॉलिंग के माध्यम से भी ई-चालान नोटिस जारी होने की जानकारी सूचना दी जा रही है किंतु कुछ उल्लंघनकर्ता वाहन चालक जानबूझकर अपना ई चालान जमा नहीं कर रहे हैं ऐसे उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रकरण निराकरण हेतु फोटो भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
इसी क्रम में आज दिनांक 10 जुलाई 2021 को नेशनल लोक अदालत मे यातायात पुलिस रायपुर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 163 उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों का प्रकरण निराकरण हेतु कोट पेश किया गया जिसमें भारी संख्या में ई चालान नोटिस जारी वाहन चालकों का प्रकरण भी शामिल किया गया जो नोटिस तामिल होने तथा बार-बार मोबाइल फोन पर टेक्स्ट मैसेज व्हाट्सएप मैसेज वाह वॉइस कॉल के माध्यम से सूचना दिए जाने के बाद भी जानबूझकर अपना ई चालान नहीं पटाए ऐसे उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों का प्रकरण निराकरण हेतु नेशनल लोक अदालत में पेस किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा मोटरयान अधिनियम के तहत अर्थदंड से दंडित किया।
इसके अतिरिक्त जिले के सभी दीगर थाना प्रभारियों द्वारा भी नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 150 अधिक प्रकरण निराकरण हेतु लोक अदालत मैं प्रस्तुत किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए अर्थदंड से दंडित किया गया।
अपील राजधानी रायपुर में आवागमन करने वाले वाहन चालकों से अपील है किस शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं नियमों का उल्लंघन करने ई चालान नोटिस जारी हो रही है। सुगम, सुरक्षित यातायात हेतु यातायात नियमों का पालन करें, चौक पर यातायात संकेतों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, अपने लेन का उपयोग करें रॉन्ग साइड से वाहन ना चलाएं, दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट दोपहिया वाहन ना चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन ना दें, नशे की हालत में वाहन कदापि ना चलाएं ये आपके तथा दूसरों के जीवन के लिए संकटापन्न है। सीमित वेग सुरक्षित जीवन।
 



Share

Leave a Reply