CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छ: पार्टीयों के साथ मजबूत गठबंधन भाजपा को असम से उखाड़ फेंकेगी: विकास उपाध्याय

छ: पार्टीयों के साथ मजबूत गठबंधन भाजपा को असम से उखाड़ फेंकेगी: विकास उपाध्याय
Share

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय की सक्रियता ने आज पूरे असम को कांग्रेसमय कर दिया है। जो कांग्रेस के लोग घर में बैठे थे, वे आज कांग्रेस के कार्यक्रमों में स्वस्फूर्त उपस्थित होकर विकास उपाध्याय के उद्बोधन को सुनने उतावले हैं। प्रशिक्षण स्थलों में कांग्रेसियों की भीड़ ऐसी कि जगह भी कम पड़ जा रही है।

पढ़ें : भारतीय रिजर्व बैंक का एक और बड़ा फैसला: अब इस बैंक के अकाउंट से पैसे निकालने पर लगी रोक

आज से असम में आरंभ होने वाले असम बचाव यात्रा में जबरदस्त भीड़ की संभावना है। विकास उपाध्याय अपने प्रभार वाले क्षेत्र अपर असम के शिव सागर से इसकी शुरूआत प्रभारी महासचिव जितेन्द्र सिंह एवं सीएलपी नेता देवव्रत सैकिया की उपस्थिति में करने जा रहे हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में अभी नहीं लगाये जायेंगे कोवैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कही बड़ी बात 

विकास उपाध्याय ने आज हजारों की संख्या में उपस्थित प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे असम के इस होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकें। जिस पार्टी ने असम की जनता से झूठे वादे कर पाँच साल तक सत्ता में बने रही, अब वो समय आ गया है कि उसे आप जहाँ आज बैठे हैं वहाँ बिठाया जाये। विकास उपाध्याय ने कहा कांग्रेस छ: पार्टीयों से गठबंधन कर आज पूरे असम में मजबूत की स्थिति में है। वहीं असम की जनता इस गठबंधन को विश्वास कर पूरा समर्थन भी दे रही है।

पढ़ें : बड़ी खबर: रायपुर के रेलवे स्टेशन में तिरंगा झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे फुटकर व्यापारियों को पुलिस ने रोका 

यही वजह है कि कांग्रेस के लोग सक्रिय तो हुए ही हैं साथ ही आम जनता भी बढ़ चढ़कर कांग्रेस के इस अभियान में हिस्सा ले रही है। विकास उपाध्याय आज जिस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस को संबोधित कर रहे थे, वहाँ निर्धारित स्थान की कमी पड़ गई थी। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि असम चुनाव में क्या होने वाला है। लगातार असम के लोगों के साथ संपर्क में रहने की वजह से विकास उपाध्याय स्थानीय लोगों की मन: स्थिति पूरी तरह समझ चूके हैं और उन्हीं के अनुरूप लोगों को उनके बोलचाल के हिसाब से चर्चा करते हैं, जो बहुत ही प्रभावकारी साबित हो रहा है।

पढ़ें : VIRAL VIDEO: छॉलीवुड एक्ट्रेस अनिकृति चौहान का ये वीडियो हो रहा सोशल मीडिया में जमकर वायरल, देखे वीडियो

पूरे असम के चार स्थानों में शुरू होने वाले असम बचाव यात्रा की शुरूआत विकास उपाध्याय अपने प्रभार वाले अपर असम के महत्वपूर्ण स्थान शिव सागर से करने जा रहे हैं। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के महासिचव एवं प्रभारी जितेन्द्र सिंह स्वयं सम्मिलित होकर असम के जनता की मन: स्थिति को समझने का प्रयास करेंगे। उनके साथ सीएलपी नेता देवव्रत सैकिया भी सम्मिलित होंगे, जिसकी तैयारी विकास उपाध्याय पिछले कई दिनों से कर रहे हैं और संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस यात्रा में पचास हजार से भी ज्यादा लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कर भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे। ज्ञातव्य हो कि असम प्रदेश के अन्य दो स्थानों से निकलने वाले असम बचाव यात्रा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव एवं सांसद गौरव गोगई की उपस्थिति में निकाली जाएगी। विकास उपाध्याय ने कहा, 14 फरवरी को हमारे नेता राहूल गाँधी का असम में जनसभा प्रस्तावित है, जिसे ऐतिहासिक बनाने आज से शुरू होने वाले असम बचाव यात्रा सहायक सिद्ध होगी। विकास उपाध्याय की सक्रियता को लेकर असम ही नहीं, दिल्ली तक चर्चा जोरो में है और आगे चलकर वे और भी नये कलेवर में कांग्रेस को सक्रिय करने वे अपनी भूमिका साबित करेंगे।



Share

Leave a Reply