छेड़छाड़ से परेशान 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
भिलाई। 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है, बताया जा रहा है कि छात्रा छेड़छाड़ से परेशान थी, छेड़छाड़ से परेशान होकर उसने खुद को आग ली, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने रास्ते में रोककर छात्रा के साथ जबरन सेल्फी ली थी, जिससे दुखी छात्रा ने मौत को गले लगा लिया, फिलहाल आरोपी युवक शशिकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, यह पूरी घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।
Read Also:-
राशिफल: दिनांक 13 अप्रैल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
न्यूज़ बुलेटिन : देखें 12 अप्रैल की दिन भर की बड़ी खबरें
पहले प्यार फिर तकरार, युवती की शिकायत पर मामला दर्ज




