छात्रों का 16 को अनिश्चितकालीन हड़ताल का अवाहन
रायपुर : शासकीय फिजियोथैरेपी महाविद्यालय छात्रसंघ ने 16 को अनिश्चितकालीन हड़ताल का आवाहन किया है। प्राप्त जानकरी के अनुसार अपनी मांगों को लेकर छात्रसंघ ने यह हड़ताल बुलाई है।
वहीं डीएमई छात्र छात्राओं से मिलने शासकीय फिजियोथैरेपी महाविद्यालय पहुंच सकते है। छात्रसंघ ने कहा है कि डीएमई के जवाब अगर संतोषजनक नहीं रहा तो ताला बंदी भी की जा सकती है। वहीं दोपहर 12 बजे मेकाहारा में नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को रखेंगे।




