BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस पर छात्रों ने बांधा समां

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस पर छात्रों ने बांधा समां
Share

रायपुर :- महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की 56वीं स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने की। कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अनुपमा जैन, डॉ. श्वेता शर्मा ,प्रो. ललित वर्मा तथा कार्यक्रम अधिकारी  डॉ. लक्ष्मीकांत साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा एनएसएस गीत प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरे सभागार में देशसेवा और समर्पण की भावना जागृत हुई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी , डॉ. श्वेता शर्मा एवं डॉ. लक्ष्मीकांत साहू ने अपने संबोधन में एनएसएस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नव-निर्वाचित रासेयो पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया और उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के पूर्व छात्र-छात्राओं पंडित प्रेम किशोर शर्मा ,उपमन्यु ठाकुर, ऋषभ ,विनय देवांगन, एश्वर्या देवांगन ने भी अपनी अनुभव साझा किए, जिनमें सेवा, नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता के प्रेरक प्रसंग सामने आए।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी, मराठी, पंजाबी और बॉलीवुड गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया, वहीं पूर्व एनएसएस स्वयं सेविका व छत्तीसगढ़ी गायिका कंचन जोशी ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन एनएसएस इकाई छात्रा सिमरन तथा जसमीत कौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस की छात्रा अलका यादव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं सहित अन्य विभाग के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दल नायक विकास रजक,रितिक ,सेजल, अलका, एश्वर्या, पायल,महेंद्र,दुर्गेश,वीणा, लवनीता, नेहा, प्रिंस, अन्वेशा, गुलशन,धनेश एवं यश भट्ट की भूमिका प्रमुख रही |


Share

Leave a Reply