CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

यूक्रेन से लौटे छात्रों को भविष्य की चिंता, मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, किया अनुरोध

यूक्रेन से लौटे छात्रों को भविष्य की चिंता, मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, किया अनुरोध
Share

 रायपुर। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते पढ़ाई अधूरी छोड़कर देश वापस लौटे मेडिकल के विद्यार्थियों ने पिछले सप्ताह राजधानी में प्रदर्शन किया था। अब छात्रों के भविष्य को देखते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर यूक्रेन से वापस आए मेडिकल छात्रों की पढ़ाई पूरी कराने का अनुरोध किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से अनुरोध किया है कि प्रभावित विद्यार्थियों की अध्ययनरत समयावधि को आधार मानकर देश के मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त सीटें आवंटित कर उन्हें शामिल किया जाए। ऐसा होगा तभी इन छात्र-छात्राओं का भविष्य सुरक्षित एवं सुनिश्चित हो सके‌गा। इससे देश में डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी। इसके लिए जल्द से जल्द केंद्रीय मंत्री को निर्णय लेने का आग्रह किया है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ यूक्रेन मेडिकल पैरेन्ट्स एंड स्टूडेंट एसोसिएशन का मांग पत्र भी अपने पत्र के साथ भेजा है। इसमें यूक्रेन से लौटे छात्र-छात्राओं और उनके पालकों ने भविष्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 207 विद्यार्थी यूक्रेन से वापस घर लौटे हैं।

कम फीस में मेडिकल शिक्षा और आसान प्रवेश प्रक्रिया की वजह से हर साल सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी यूक्रेन में पढ़ाई करने जाते हैं। इस साल फरवरी महीने में रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू हुआ, तो पढ़ाई पर संकट आ गया। वहां के शिक्षण संस्थानों ने पहले तो युद्ध नहीं होने का भरोसा दिलाया, लेकिन जब शहरों में भी बमबारी होने लगी, तो विद्यार्थियों ने अपने देश वापस लौटने की गुहार लगाई। भारत सरकार ने अपने यहां के छात्रों को वापस लाने के लिए कदम उठाए और विमानों को भेजा गया।



Share

Leave a Reply