CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अंधविश्वास से वशीभूत होकर परिजनों ने युवक को गोबर में गाड़ा, क्या था कारण

अंधविश्वास से वशीभूत होकर परिजनों ने युवक को गोबर में गाड़ा, क्या था कारण
Share

अंबिकापुर । आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की मौत आज तड़के हो गई थी वज्रपात की चपेट में आकर मौत हुए युवक को घंटों गोबर में दबाकर परिजनों ने जिंदा करना चाहा. युवक के जिंदा नहीं होने पर एंबुलेंस 108 के जरिए युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया l अंबिकापुर के लखनपुर ब्लाक अंतर्गत आने वाले मुटकी गांव में अंधविश्वास का अजब नजारा देखने को मिला ताऊते तूफान की वजह से सरगुजा में भी भारी बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरे ऐसे ही एक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लखनपुर मुटकी निवासी 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अंधविश्वास में वशीभूत होकर मृत युवक के परिजनों ने उसके मृत शरीर को आधे घंटे से भी अधिक समय के लिए गोबर में दफना दिया। ग्रामीणों का मानना है कि बिजली गिरने पर मृत युवक को यदि गोबर में पूरी तरह से दफना दिया जाए तो उसकी जान वापस आ सकती है, लेकिन अंधविश्वास तो अंधविश्वास होता है। युवक के मृत शरीर में जान नहीं आई, और आखिरकार मौत की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा।



Share

Leave a Reply