नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ में सबसे प्रभावशाली आईएएस है सुब्रत साहू, 50 ब्यूरोक्रेट्स में इनका नाम भी शामिल

छत्तीसगढ़ में सबसे प्रभावशाली आईएएस है सुब्रत साहू, 50 ब्यूरोक्रेट्स में इनका नाम भी शामिल
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एसीएस सुब्रत साहू प्रदेश के पहले प्रभावशाली ब्यूरोक्रेट्स के तौर पर चुने गए है। फेम इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य को इनकी बदौलत विकास की समुचित योजना बनाने, नीतियों को अमलीजामा पहनाने और योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है, समाज और देश के निर्माण में इनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। साहू की सरलता और सहजता से अपनाई गई व्यवहारिक कार्यशैली से मिले असरदार परिणामों से छत्तीसगढ़ राज्य ने देश और विदेश में अपनी एक विशिष्ट पहचान भी स्थापित की है।
इस समय देश भर में 5000 से ज्यादा आईएएस अधिकारी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। इनमें से सबसे असरदार आईएएस अधिकारियों के कामकाज को देखने के लिए ब्यूरोक्रेट्स का 2020 में सर्वे करवाया गया है। फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे रिपोर्ट की जारी सूची में देश के नामचीन आईएएस अधिकारियों में 1992 बैच के सबसे असरदार आईएएस अधिकारियों में सुब्रत साहू छत्तीसगढ़ राज्य के इकलौते आईएएस ऑफिसर हैं, जिन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है ।
 



Share

Leave a Reply