CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

करोड़ो की ठगी करने वाली चिटफण्ड कंपनी का एमडी सुखदेव सिंह गिरफ्तार

करोड़ो की ठगी करने वाली चिटफण्ड कंपनी का एमडी सुखदेव सिंह गिरफ्तार
Share

रायपुर। लुभावनी स्कीम का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाली पीएसीएल लिमिटेड़ नामक चिटफंड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को रायपुर पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्यारे लाल निर्मलकर निवासी अमलेश्वर जिला दुर्ग सहित अन्य पीड़ितों ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराइ थी कि कचहरी चौक स्थित कृष्णा काम्पलेक्स में पीएसीएल लिमिटेड़ नामक चिटफण्ड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुखदेव सिंह सहित अन्य डायरेक्टरों ने पीड़ितों को लुभावनी स्कीम का झांसा देकर करोड़ो रूपये जमा करा लिया गया तथा रकम की परिपवक्ता तिथि पूर्ण होने पर आरोपियान पीड़ितों को रकम वापस न कर चिटफण्ड कंपनी को बंद कर फरार हो गए। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 12/2016 धारा 420, 409 भादवि. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम ने कृष्णा काम्पलेक्स स्थित चिटफण्ड कंपनी से कम्प्यूटर एवं अन्य सामाग्री जप्त किया। जप्त कम्प्यूटर एवं अन्य सामाग्रियों का लगातार विश्लेषण कर आरोपियों की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुखदेव सिंह के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि वह सीबीआई के मामले में पंजाब के रूपनगर जेल में निरूद्ध है। जिस पर थाना मौदहापारा पुलिस की टीम ने पंजाब के रूपनगर रवाना होकर प्रोडक्शन वारंट में आरोपी सुखदेव सिंह को रायपुर लाया। आरोपी सुखदेव सिंह उक्त चिटफण्ड कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर था जो फायनेंस के संबंध में निर्णय लेता था एवं अन्य डायरेक्टरों के साथ मिलकर आरोपी सुखदेव सिंह ने करोड़ो रूपये की ठगी किया है। चिटफण्ड कंपनी में 15,000 से अधिक लोगों द्वारा करोड़ों रूपये निवेश किया गया है। पुलिस टीम द्वारा कंपनी के नाम पर रायपुर, बस्तर, महासमुंद, रायगढ़ सहित राजनांदगांव में 600 एकड़ भूमि को चिन्हांकित किया गया है, जिसे कुर्की करने की प्रक्रिया जारी है। आरोपी सुखदेव सिंह के विरूद्ध रायपुर सहित महासमुंद, बस्तर, कोरिया एवं बेमेतरा में भी ठगी के मामले दर्ज है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। 
गिरफ्तार आरोपी - आरोपी सुखदेव सिंह पिता रघुवीर सिंह उम्र 62 साल निवासी ग्राम पोस्ट झलियन कालन जिला रोपर पंजाब। 

 



Share

Leave a Reply