CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अंधविश्वासी शिक्षक ने तेंदुए की खाल का बनाया था बिस्तर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार

 अंधविश्वासी शिक्षक ने तेंदुए की खाल का बनाया था बिस्तर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार
Share

दंतेवाड़ा। वन्य जीवों की तस्करी के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी बीच दंतेवाड़ा जिले के पातररास से वन विभाग ने एक शिक्षक के घर से तेंदुए की खाल बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। 

जानकारी के अनुसार वन विभाग के एसडीओ अशोक सोनवानी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पातररास में एक शिक्षक संतोष जायसवाल अपने घर पर तेंदुए की खाल छिपा रखा है, जिसे वह जल्द बेचने की तैयारी में है। आरोपी शिक्षक संतोष जायसवाल दंतेवाड़ा के भोगाम में प्राथमिक विद्यालय में वर्ग 03 का शिक्षक है। जिसने वर्षभर पहले 25 हजार में तेंदुए की खाल को तस्करी के नीयत से खरीदी थी। पर उसे बेचने के लिए उसे ग्राहक नही मिल रहे थे।

वन विभाग दंतेवाड़ा के एसडीओ अशोक सोनवानी ने मामले के संबंध में बताया कि आरोपी तेंदुआ की खाल को ही सोने का बिस्तर बनाया था। अंधविश्वास के चलते शिक्षक का मानना था कि इस तरह सोने से मनोकामना पूरी होती है। मनोकामना पूर्ण होते ही वह खाल को बेच देना चाहता था। जिससे शिक्षक ने इस खाल को खरीदा था, उसे भी पकड़ने की तैयारी में वन विभाग जुट गया है। बता दें कि बस्तर में वन्य प्राणियों पर तस्करी की वजह से गहरा संकट मंडरा रहा है।


Share

Leave a Reply