दुर्गा कॉलेज एवम कोपलवानी के संयुक्त तत्वाधान में सुपोषण माह मनाया गया
रायपुर। दुर्गा कॉलेज एवम कोपलवानी के संयुक्त तत्वाधान में इस माह को मनाया गया ।ऐसी स्थिति में जहा सभी सामान्य बच्चे उनके बचपन से चीजों को समझते हैं या उनके टीचर से सुन के या उनके पेरेंट्स से सुनकर या आसपास के माहौल से सुनकर पोषण आहार को समझते हैं कुछ हद तक वहीं पर यह दिव्यांग बच्चे सुनाई नहीं देने की वजह से ऐसी चीजों से अक्सर वंचित रह जाते हैं ...कोपल वाणी मैं डॉक्टर श्वेता छाबड़ा जी एवं डॉक्टर शिल्पी गोयल जी के द्वारा इस संदर्भ में बच्चों को जानकारी दी गई किन चीजों में विटामिन पाया जाता है क्या खाने से क्या विटामिन शरीर को मिलते हैं और विटामिंस की हमारे शरीर को क्यों जरूरत होती है ।दिन भर के हमारी डाइट में क्या शामिल होना चाहिए पानी कितना पीना चाहिए और क्यों पीना चाहिए सभी टॉपिक्स पर चर्चा की गई ,बच्चों को अधिक से अधिक यह विषय समझ में आ सके इसके लिये चित्रकार्ड, ब्लैक बोर्ड और साइन लैंग्वेज टीचर्स के माध्यम से इस विषय को बच्चो के समक्ष रखा गया । साथ ही साथ बच्चो को पोषण संबंधित जानकारी अच्छे से प्राप्त हुई या नहीं हुई इसके लिए उनका मूल्यांकन भी अलग अलग एक्टिविटी से किया गया बच्चों ने शिक्षण को बहुत इंजॉय किया
इस कार्यक्रम में Nss कार्यक्रम प्रभारी सुनीता चंसोरिया, कोपल वाणी की प्राचार्या पदमा शर्मा, एवम कोपल वाणी महाविद्यालय की प्राचार्या प्रीति उपाध्याय अंजली देशपांडे,एवम सभी कोपलवानी के शिक्षक शिशिकाए उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी भी इसमें उपस्थित रहे॥




