ताली थाली बजाकर किसान आंदोलन का समर्थन और केंद्र के तीन कानूनों का विरोध किया
दुर्ग | केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश के लाखों किसान कड़ाके की ठंड में दिल्ली की सभी सीमाओं पर पिछले एक माह से खुली आसमान के नीचे सड़कों पर इसलिये बैठे हैं कि केंद्र सरकार की पुलिस ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया है।
पढ़ें : राजधानी के इस क्षेत्र में जयंती कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, मामला दर्ज
केंद्र सरकार किसानों की मांग मानने के लिये अब तक तैयार नहीं हुई है लगता है सरकार का इरादा मांगों को मानने का नहीं है और आंदोलन को लंबी अवधि तक जारी रखना पड़ सकता है।
पढ़ें : BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की हुई मौत, सीएम बघेल ने जताया शोक
राष्ट्रीय किसान आंदोलन के आह्वान पर और अपील पर किसानों और नागरिकों ने आज रविवार 27 दिसंबर को 11 बजे, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कर रह थेे तब आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में और उनका मनोबल बढ़ाने के लिये कम से कम 10 मिनट तक ताली थाली बजाया गया।




