CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आत्मसमर्पित नक्सली की धारदार हथियार से की गई हत्या...

 आत्मसमर्पित नक्सली की धारदार हथियार से की गई हत्या...
Share

जगदलपुर : जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र अंर्तगत कोलाईगुड़ा निवासी आत्मसमर्पित नक्सली दूधी गंगा की बीती रात अज्ञात लोगों ने एलाडमगडू व कोल्हाईगुड़ा के जंगल में धारदार हथियार से हत्या कर दी है, ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2014 में नक्सली संगठन छोडऩे के बाद कुछ दिन पहले ही गांव के मेला-मड़ई में शामिल होने के लिए अपने गांव आया हुआ था। मृतक के पास से कोई भी नक्सली पर्चा बरामद नही हुआ है आत्मसमर्पित नक्सली के हत्या की पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली दूधी गंगा का शव एलाडमगडू व कोल्हाईगुड़ा के जंगल में शव पाया गया, जिसकी सूचना भेज्जी थाना को दिया गया। आत्मसमर्पित नक्सली दूधी गंगा नक्सली संगठन छोडऩे के बाद आंध्रप्रदेश में रह रहा था, गांव के लोगो ने बताया कि 02 वर्ष तक वह बलात्कार के मामले में जेल में था। मृतक के पास से कोई भी नक्सली पर्चा बरामद नही होने से पुलिस नक्सली हत्या या किसी पुरानी रंजिश से हत्या की संभावना को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस शव में आईईडी की आशंका को लेकर को लेकर बम निरोधक दस्ता को भेजा गया है, पूरी जांच के बाद शव को पीएम के लिए लाया जाएगा।
 



Share

Leave a Reply