BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या नहीं, आत्महत्या थी- एम्स के फॉरेंसिक पैनल की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

 सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या नहीं, आत्महत्या थी- एम्स के फॉरेंसिक पैनल की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा
Share

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फोरेंसिक विभाग ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दी अपनी रिपोर्ट में इस ओर इशारा किया है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या नहीं, आत्महत्या थी। इस मामले में सीबीआई के आग्रह पर डॉ. सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में गठित किये गये एम्स के फोरेंसिक पैनल ने यह रिपोर्ट दी है।

एम्स के सूत्रों के अनुसार, अपनी रिपोर्ट में फोरेंसिक टीम ने सुशांत की मौत को 'आत्महत्या' बताया है। एम्स के फोरेंसिक पैनल ने अभिनेता के परिवार और उनके वकील द्वारा किए गए जहर और गला घोंटने के दावों को खारिज कर दिया। कोर्ट में मामला होने के कारण एम्स के डॉक्टरों ने इस मामले में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

एम्स की फॉरेंसिक बॉडी ने रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया था कि उसकी मौत 'कार्बनिक ज़हरÓ का मामला नहीं था। हालांकि, सीबीआई सूत्रों ने इस मुद्दे पर कहा कि एजेंसी सभी कोणों की जांच कर रही है, और किसी भी एंगल से अभी तक इनकार नहीं किया गया है।


Share

Leave a Reply