आइसोलेशन वार्ड से भागा कोरोना का संदिग्ध मरीज, पतासाजी में जुटी पुलिस
कोरबा। जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण को देखते हुए संदिग्ध मरीजों के ईलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं जिसमें भर्ती एक मरीज वार्ड से फरार हो गया है। उसके फरार होने के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीज की खोजबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से भागे मरीज का उपचार अस्पताल में चल रहा था। वार्ड से उसके गायब हो जाने से अस्पताल प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। अगर भागे मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव आई तो बड़ा खतरा हो सकता है लिहाजा रामपुर चौक पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर वार्ड प्रभारी व स्टाफ से चर्चा कर फरार मरीज की पतासाजी प्रारंभ कर दी है।




