CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

निलंबित अधिवक्ता को हाईकोर्ट से राहत नहीं, एक हफ्ते बाद होगी सुनवाई

निलंबित अधिवक्ता को हाईकोर्ट से राहत नहीं, एक हफ्ते बाद होगी सुनवाई
Share

 बिलासपुर। हाईकोर्ट के निलंबित अधिवक्ता संतोष पांडे को अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण में हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। राज्य शासन और बार कौंसिल जवाब दाखिल होने के बाद अगले सप्ताह मामले की सुनवाई होगी।


छत्तीसगढ़ बार कौंसिल ने संतोष पांडे को अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत किया था। बाद में कौंसिल ने पंजीयन के साथ जमा दस्तावेजों की जांच की और इन्हें कूटरचित बताते हुए पंजीयन निरस्त कर दिया। पांडे ने परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रभाकर सिंह चंदेल सचिव अमित वर्मा तथा अन्य के खिलाफ आरोप लगाया कि उनके पंजीयन की बहाली के लिए वे रिश्वत की मांग कर रहे हैं। पांडेय ने बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर चंदेल व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष चंदेल ने संतोष पांडे के खिलाफ भी एक एफआईआर दर्ज करा दी कि उन्होंने कूट रचना कर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर अधिवक्ता पंजीयन कराया है।


पांडे ने इस एफआईआर को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने इसे निरस्त करने की मांग की है। पिछली सुनवाई में राज्य शासन और बार काउंसिल से मांगा गया जवाब नहीं मिला था अब कोर्ट ने इस पर सुनवाई एक सप्ताह आगे बढ़ा दी है।



Share

Leave a Reply