CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पत्नी के साथ अवैध संबंध की शंका में हत्या, 4 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

पत्नी के साथ अवैध संबंध की शंका में हत्या, 4 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
Share

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस महज 4 घंटे में हत्या के आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की शंका में हत्या की थी। आवेश में आकर आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। एडिशनल एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। बेमेतरा पुलिस ने आज सुबह पीडब्ल्यूडी विभाग के टाइम कीपर गणेश सिंह वर्मा की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध की शंका के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी विमल बैस ने हत्या के मामले को खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी हेमंत वर्मा ग्राम मुड़पार का रहने वाला है, वहीं मृतक गणेश वर्मा पास के गांव गांगपुर में रहता था और आरोपी के घर आना जाना था। आरोपी महेंद्र वर्मा अपनी पत्नी और मृतक गणेश वर्मा को अपने बीच में अवैध संबंध को लेकर शंका करता था। 



Share

Leave a Reply