CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शादियों में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के उपस्थित होने पर करें कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर

 शादियों में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के उपस्थित होने पर करें कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर
Share

राजनांदगांव। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली शादियोंं में कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करें। शादी के लिए अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। साथ ही शासन द्वारा जारी आदेश के तहत निर्धारित संख्या में लोग उपस्थित रहें। अधिकारी शादी घरों में जाकर आकस्मिक निरीक्षण करें और कोराना प्रोटोकाल का पालन नहीं करने तथा अधिक संख्या में लोगों के उपस्थित होने पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत स्तर पर मतदाता केन्द्रवार टीम गठित की गई है, वे सक्रिय होकर गांव का निरीक्षण करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिले में सेम्पलिंग तथा डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की जानकारी ली। साथ ही टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक पंजीयन करने कहा।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि सभी कोविड के पहले और दूसरे लहर से आने वाली समस्याओं से अवगत है। कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। आने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए पहले से तैयारी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी ऑक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था रहें। कोविड संक्रमण की परिस्थितियों से लडऩे के लिए सही प्रबंधन बहुत जरूरी है। जिन स्थानों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हॉस्पिटल भवन रिक्त है, वहां सभी व्यवस्था कर लिए जाएं। मितानिन गांव में होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों से संपर्क कर स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम श्री मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, श्री राहुल रजक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे, ई-जिला प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा, शासकीय मेडिकल कालेज से श्री अविन चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply