मेरे विरूद्ध किया गया तंत्र-मंत्र, पर मैं भयभीत नहीं- अमित जोगी
रायपुर | जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा कि उसके विरूद्ध तंत्र-मंत्र किया गया है लेकिन वे इससे भयभीत नहीं है, क्योंकि उनके ऊपर लाखों गरीब लोगों का आशीर्वाद है।
अमित जोगी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनके विरूद्ध बिलासपुर के मोतिमपुर में तंत्र-मंत्र किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सब बातों से वे भयभीत नहीं है क्योंकि उनके पिता स्व. अजीत जोगी कहते थे कि जिनके ऊपर गरीब लोगों का हाथ होता है वो कभी अनाथ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से मेरे परिवार के ऊपर लाखों गरीब लोगों का आशीर्वाद है।
अमित जोगी ने आरोप लगाया कि जब मुझे फसाने में सरकारी तंत्र काम नहीं आया तो जोगी परिवार से लगाव रखने वाले सज्जन ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी चयन की आड़ में कल तंत्र-मंत्र कराया है |
तोला नई सकन त तोर पेट के पीला ल देखबो!
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) October 1, 2020
मुझे जानकारी मिली है कि इस कहावत को चरितार्थ करते हुए जब मुझे फ़साने में सरकारी तंत्र काम नहीं आया तो जोगी परिवार से लगाव रखने वाले सज्जन ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी चयन की आड़ में कल बिलासपुर के मोतिमपुर में मेरे विरुद्ध तंत्र-मंत्र किया




