CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शिक्षक जिंदा जला: चलती कार में लगी आग, भागने का भी नही मिल सका मौका, लोगों की आंखो के सामने जिंदा जल गया शिक्षक

शिक्षक जिंदा जला: चलती कार में लगी आग, भागने का भी नही मिल सका मौका, लोगों की आंखो के सामने जिंदा जल गया शिक्षक
Share

 कोरबा । कोरबा में एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से उसमें सवार शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक रायगढ़ जिला में पदस्थ था। रविवार को वह पसरखेज की तरफ से छाल की तरफ रवाना हुआ था, तभी ये हादसा घटित हो गया। कार में एकाएक भीषण आग फैलने से शिक्षक की उसी में फंसकर मौत हो गयी।

Korba News: शिक्षक की दर्दनाक मौत की घटना करतला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जगतराम बेहरा इस दुर्घटना का शिकार हुए है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिला में सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ जगतराम रविवार को अपनी कार से छाल की तरफ जाने के लिए रवाना हुए थे।

Korba News: करतला पुलिस के मुताबिक पसरखेज से कुछ दूर आगे लुदुखेत चचिया के पास अचानक शिक्षक के चलती कार में आग लग गयी। शिक्षक जगतराम कुछ समझ पाता, इस बीच आग भीषण हो गया।

Korba News: कार का सेंटर लाॅक बंद हो जाने के कारण शिक्षक अंदर ही फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी कार से बाहर नही निकल पाने के कारण शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि इस घटना को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गयी।

Korba News: कार में आग इतनी भयंकर थी कि स्थानीय ग्रामीण चाहकर भी कार के अंदर फंसे शिक्षक को बचा नही सके। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था। करतला पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



Share

Leave a Reply