नगर निगम के सभी जोनो की टीमों ने दुकानों में खुलने व बंद होने के समय का लगवाया स्टीकर, नियम तोडऩे वालों पर कार्यवाही जारी
रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो के नगर निवेष, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की टीमों द्वारा पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जोन स्तर पर जोन के बाजारों में रायपुर शहर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम कारगर तरीके से करने निरंतर मास्क नहीं लगाने वाले, सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले एवं लॉकडाउन नियम तोडने वाले लोगो व दुकानदारों पर जुर्माना कार्यवाही उन्हें कडी हिदायत देकर निरंतर जारी है।
नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी 10 जोनो की टीमों द्वारा जोन कमिश्नर के नेतृत्व में जोन के बाजार में सभी दुकानदारों से रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी अनलॉक रायपुर शहर के दिषा निर्देशों के अनुरूप निर्धारित दुकान के खुलने एवं बंद होने का समय आमजनों की जानकारी के लिये समय से संबंधित स्टीकर अनिवार्य रूप से लगवाना प्रारंभ कर दिया है एवं जोन स्तर पर जोन कमिश्नर के नेतृत्व में उसकी मॉनिटरिंग अनलॉक रायपुर शहर के निर्देशों का पूर्ण परिपालन करवाने प्रारंभ कर दी गई है।
जोन 1 की टीम ने विगत दिवस 10 अगस्त को मास्क नहीं लगाने वाले 13 लोगो पर 1300 रू. एवं सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले 92 लोगो पर 4340 रू. इस प्रकार 105 नियम तोडने वालों पर 5640 रू. जुर्माना वसूला। जोन 2 की टीम ने जोन कमिश्नर के नेतृत्व में अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वाले 35 लोगो से 3090 रू., प्रतिबंधित समय पर दुकान खुले पाये जाने पर 7 दुकानदारों से 11100 रू, कुल 42 लोगो व दुकानदारों से नियम तोडने पर 14190 रू. जुर्माना किया। जोन 3 की टीम ने जोन कमिश्नर की अगुवाई में पुलिस प्रशासन की टीम के साथ तेलीबांधा, लोधी पारा, अवंति बाई चैक में अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनकर सार्वजनिक स्थानों में घूम रहहे 146 लोगो पर 22390 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले 3 लोगो पर 700 रू. लॉकडाउन नियम उल्लंघन करने पर 6 दुकानदारों पर 13500 रू. एवं कुल 155 लोगो पर नियमों को तोडने के कारण 36590 रू. का जुर्माना किया।
वहीं जोन 4 की टीम ने आज जोन कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर मास्क नहीं पहनने पर 37 लोगो पर 3350 रू. सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले 12 लोगो पर 1150 रू. लॉकडाउन नियम तोडने पर 2 दुकानदारों पर 1000 रू. नियमों को तोडने वाले 51 लोगो पर 5500 रू. जुर्माना किया। जोन 5 ने आज मास्क नहीं लगाने वाले 124 लोगो पर 8800 रू. जुर्माना पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर किया। जोन 5 की टीम ने विगत दिवस 10 अगस्त को नियम तोडने वाले 158 लोगो पर 16480 रू. जुर्माना किया। जोन कमिश्नर चंदन शर्मा ने बताया कि 23 मार्च 2020 से 11 अगस्त 2020 तक बिना मास्क घूम रहे 3332 लोगो से 228990 रू, थूककर गंदगी फैलाने वाले 162 लोगो से 16200 रू, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 121 लोगो से 24750 रू, लॉकडाउन नियम तोडने वाले 185 दुकानदारों से 97600 रू, इस प्रकार अब तक कुल 3800 लोगो व दुकानदारों से 367540 रू. जुर्माना किया। जोन 6 की टीम ने आज मास्क नहीं पहनने वाले 30 लोगो पर 2350 रू. जुर्माना सुबह अभियान चलाकर पुलिस की टीम के साथ मिलकर किया। इसके पूर्व विगत 10 अगस्त तक जोन 6 की टीम ने नियम तोडने वाले 2023 लोगो पर 255060 रू. जुर्माना किया है। जोन 7 ने मास्क नहीं पहनने वाले 53 लोगो से आज अभियान चलाकर 5000 रू. जुर्माना वसूला। अब तक जोन 7 की टीम निगम तोडऩे वाले 3513 लोगो से 372970 रू. जुुर्माना वसूल कर चुकी है।
इसी प्रकार जोन 8 की टीम ने कल मास्क नहीं पहनने पर 42 लोगो से 2300 रू. एवं सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले 3 लोगो से 600 रू. कुल 2900 रू. 45 लोगो से नियम तोडने पर जोन कमिश्नर के नेतृत्व में बाजार में पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर संबंधितों को कडी हिदायत देते हुए वसूल किये। जोन 9 की टीम ने आज बिना मास्क घूम रहे 157 लोगो से 7990 रू., लॉकडाउन नियम तोडऩे वाले 11 लोगो से 4750 रू. इस प्रकार 168 लोगो पर नियम तोडने वालो पर 12740 रू. जुर्माना जोन कमिश्नर के नेतृत्व में किया। अभियान सभी 10 जोनो में नगर निगम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर चलाया जो कोविड 19 के संक्रमण के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रसार की कारगर रोकथाम करने जोन स्तर पर रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम प्रशासन के निर्देशानुसार निरंतर आगे भी जनस्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से जारी रहेगा।




