CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रिश्वत मामले में तहसीलदार निलंबित

रिश्वत मामले में तहसीलदार निलंबित
Share

रायगढ़ । क्लीनिक संचालक से कथित 3 लाख के रिश्वत मामले में सारंगढ़ तहसीलदार सुनील कुमार अग्रवाल को निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन आदेश आयुक्त कार्यालय बिलासपुर की ओर से जारी हुआ है। लॉकडाउन के दौरान वारे क्लीनिक पर कार्रवाई न करने के नाम पर 3 लाख रिश्वत लेने का आरोप क्लीनिक संचालक की ओर से लगाया गया है। इस मामले में हाल ही में एक एसआई को भी पुलिस अधीक्षक रायगढ़ की ओर से निलंबित किया जा चुका है।
दरअसल लॉकडाउन के समय चेकिंग के दौरान सारंगढ़- बरमकेला क्षेत्र में स्थित एक क्लीनिक में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन होने के संदेह पर सारंगढ़ तहसीलदार एवं वहां के बीएमओ पुलिस बल को साथ लेकर गए हुए थे, लेकिन उस क्लीनिक संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में क्लीनिक संचालक की ओर से इस बात की शिकायत की गई थी कि तहसीलदार के नेतृत्व में जो टीम उनके क्लीनिक आई थी उसने उनसे 3 लाख की बेजा उगाही की है।
अधिकारियों पर यह आरोप लगने के बाद सारंगढ़ की सियासत भी गर्म हो गई और शिकायत पर जांच एवं कार्रवाईं की मांग होने लगी। पुलिस और प्रशासन दोनों की ओर से इस मामले की जांच की गई और अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए, जिसके बाद जवाब संतोषजनक नहीं मिलने एवं आगे की जांच होने तक तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया है। इसी मामले में हाल ही में सारंगढ़ थाने के एसआई को भी निलंबित किया गया है।
 



Share

Leave a Reply