राजधानी रायपुर में अब बढऩे लगा तापमान, कम होने लगी ठंड
रायपुर। राजधानी रायपुर में अब तापमान बढऩे लगा है, जिससे ठंड में कम होने लगी है। स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में ठंड में कमी आने लगी है।
आज सुबह का न्यूनतम तापमान की बात करें तो 1 डिग्री की वृद्धि हुई है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान 15.6 से बढ़कर 16.6 हो गया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड में भी कमी आई है। हालांकि आज सुबह से हल्की बदली छायी हुई है। रायपुर के अलावा बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 14.4, पेण्ड्रा रोड 10.0, जगदलपुर 10.8 और अंबिकापुर में 12.0 डिग्री दर्ज किया गया है।




